Home Loan Interest Rate All Bank | Detailed Review in Hindi 2022

Home Loan Interest Rate All Bank : दोस्तों होम लोन आज के समय में हर किसी की जरूरत होती है।  किसी के पास घर बनाने या घर खरीदने के लिए पूरी राशि नहीं होती तो कोई टैक्स बेनिफिट लेने के लिए होम लोन लेता है।  मार्किट में लगभग हर सरकारी , प्राइवेट , राष्ट्रीय और क्षेत्रीय बैंक होम लोन देते है और इसके आलावा अनेक नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी भी होम लोन देती है।

home loan interest rate all bank

 अगर देखा जाए तो होम लोन के फीचर लगभग सभी बैंको में समान ही होते है बजाय इसके की छोटे मोटे एक्स्ट्रा फीचर ऐड कर दिए जाते हैं।  अगर फर्क पड़ता है तो वो सर्विस चार्जेज और इंटरेस्ट रेट का पड़ता है।

  वैसे तो लगभग सभी होम लोन 6.50% से लेकर 10% तक के इंटरेस्ट रेट के बीच में ही उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन कोई भी लोन लेने से पहले बैंक इस प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल करनी चाहिए क्योंकि कई बैंक और कम्पनिया लोन देने से पहले कुछ इंटरेस्ट रेट और सर्विस चार्जेज बोलती हैं और लोन लेने के बाद अलग चार्ज करते हैं। इस पोस्ट में कुछ बैंको के इंटरेस्ट रेट के बारे में डिटेल में दिया गया है , इसे पढ़कर भी अपना फैसला लें।   

SBI  Housing Loan Interest Rate

SBI होम लोन इंटरेस्ट रेट कम से कम 6.70% से शुरू होता है और 6.90% तक है जो की कस्टमर की प्रोफाइल और उसके सिबिल स्कोर पर भी निर्भर करता है।

SBI की अलग अलग होम लोन स्कीम हैं जैसे CRE, SBI Realty और MaxGain में यह इंटरेस्ट रेट बड़ जाता है और 6.95% से 6.15% तक होता है।     इन तीनो स्कीमों में इंटरेस्ट रेट नार्मल इंटरेस्ट रेट से 25 bps अधिक होता है। bps का मतलब होता है बेसिक पॉइंट्स।

Loan AmountCibil ScoreInterest Rate
Upto Rs. 30 lacs> =7506.70%
Above 30 lacs>=700 ~ 7496.80%

ICICI  Bank Home Loan Interest Rate

ICICI home loan interest rate सैलरीड पर्सन और सेल्फ एम्प्लॉयड के लिए अलग अलग होते हैं।  इन दोनों केटेगरी में भी लोन राशि पर होम लोन इंटरेस्ट रेट अलग अलग है।

होम लोन सैलरीड पर्सन के लिए

अगर एक व्यक्ति जॉब करते है और ICICI Bank Home Loan से होम लोन लेता है तो उसे 35 लाख पर 6.70% से लेकर 7.15% तक का इंटरेस्ट रेट लग सकता है।

अगर वही व्यक्ति 35 लाख  और 75 लाख  के बीच होम लोन लेता है तो उसे 6.70% से लेकर 7.30% तक का इंटरेस्ट रेट देना अड़ेगा।

और अगर वही व्यक्ति 75 लाख से ऊपर लोन लेता है तो उसे  6.70% से लेकर  7.40% तक होम लोन इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है।

होम लोन सेल्फ एम्प्लॉयड के लिए

अगर व्यक्ति सेल्फ एम्प्लॉयड है तो उसे 35 लाख तक 6.80% से लेकर 7.30% तक।

35 लाख और 75 लाख के बीच लोन अमाउंट पर 6.80% से 7.45% तक और

75 लाख से ऊपर राशि पर 6.80% से लेकर 7.55% तक इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है।

OccupationLoan Interest Rate
Salaried (Any Loan Amount) 7.40%
Self Employed (Any Loan Amount) 7.55%

Bank of Baroda Home Loan Interest Rate

Bank of Baroda home loan interest rate भी कस्टमर के रिस्क बेस पर निर्धारित होता है।  सैलरी पर्सन और नॉन सैलरीड पर्सन का होम लोन इंटरेस्ट रेट अलग अलग  होता है।  वैसे तो बैंक ने सेंकडो होम लोन इंटरेस्ट रेट फैक्टर बनाये हुए है जो एक टेक्निकल भाषा होती है।  लेकिन मोटा मोटा बैंक ऑफ़ बरोदा होम लोन पर 6.50% से लेकर  7.85% तक इंटरेस्ट रेट चार्ज करता है।  

Scheme NameMinimum InterestMaximum Interest
BARODA HOME LOAN &
BARODA HOME IMPROVEMENT LOAN
6.50% 7.85%

PNB Home Loan Interest Rate

PNB home loan interest भी होम लोन  राशि और सिबिल स्कोर पर अलग अलग होता है।

अगर कोई व्यक्ति इस बैंक से 35 लाख तक का होम लोन लेता है और उसका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक है तो सैलरीड पर्सन को  6.99% से  और सेल्फ एम्प्लॉयड पर्सन को 7.25% इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है।

 सिबिल स्कोर सबसे निचे है तो सैलरीड पर्सन को 8.55% और सेल्फ एम्प्लॉयड को  8.75% का इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा। 

और अगर होम लोन अमाउंट 35 लाख से अधिक है और सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक है तो सैलरीड पर्सन को 7.15% और सेल्फ एम्प्लॉयड को 7.30% इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा।  

ऐसे ही अगर सिबिल स्कोर सबसे निचे है तो सैलरीड पर्सन को 8.70% और सेल्फ एम्प्लॉयड को 8.90% का इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा।

Loan AmtCibil ScoreMinimum InterestMaximum Interest
35 Lakh>=800 6.99% 7.25%
> 35 Lakh>=800 7.15% 7.30%

Axis Bank Home Loan Interest Rate

Axis Bank ने होम लोन इंटरेस्ट रेट को दो भागो में कैटगिराइज़  किया है।  इस बैंक में सैलरीड पर्सन और सेल्फ एम्प्लॉयड पर्सन के लिए होम लोन इंटरेस्ट रेट अलग अलग रखा है।  सैलरीड पर्सन को होम लोन 6.75%  से  7.10% तक इंटरेस्ट रेट पर दिया जाता है जबकि सेल्फ  एम्प्लॉयड को        6.90% से  7.20% इंटरेस्ट रेट पर दिया जाता है।

OccupationMinimum InterestMaximum Interest
Salaried 6.75% 7.10%
Self Employed 6.90% 7.20%

LIC Home Loan Interest Rate

LIC Housing Loan में मुख्य तौर पर 3 -4 होम लोन स्कीम चल रही हैं जिनमे से गृह सीधी , गृह भूमि और गृह सिविधा मुख्य हैं।  इस तीनो स्कीमों में lic home loan interest rate में थोड़ा थोड़ा फर्क होता है।  वैसे LIC ने भी कस्टमर के सिबिल स्कोर पर इंटरेस्ट रेट को निर्धारित किया है जिससे अगर सिबिल स्कोर कम है तो इंटरेस्ट रेट बढ़ जाता है और अगर सिबिल स्कोर अधिक है तो इंटरेस्ट रेट कम हो जाता है।

गृह सीधी स्कीम में अगर कस्टमर सैलरीड या सेल्फ एम्प्लॉयड  है और उसका सिबिल स्कोर 700 पॉइंट से ज्यादा है और होम लोन 2 करोड़ या इससे कम है तो उसे 6.75%  इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा।

सबसे छोटी होम लोना श्रेणी में देखे तो अगर कस्टमर सैलरीड या सेल्फ एम्प्लॉयड है और 25 लाख तक का होम लोन लेता है तो उसका सिबिल स्कोर 750 पॉइंट से ज्यादा है तो उसे 6.70% का इंटरेस्ट रेट देना पड़ेगा।

गृह भूमि स्कीम में अगर सिबिल स्कोर डाउन है और  50 लाख तक के होम लोन पर 7.20% तक का इंटरेस्ट रेट देना पड़ता है।

ऐसे ही गृह सुविधा में अगर सिबिल स्कोर ठीक नहीं है तो 50 लाख रूपये तक के होम लोन पर 7.45% तक का इंटरेस्ट रेट देना पड़ता है।

Loan AmtCibil ScoreMinimum InterestMaximum Interest
50 लाख750 6.70% 7.45%

HDFC Home Loan Interest Rate

HDFC होम लोन को भी कई स्लैब में बांटा गया है। सबसे पहली स्लैब लोन राशि के आधार पर बनाई गई है।  दूसरी स्लैब फीमेल कैंडिडेट को हर केटेगरी में 0.5% की एक्स्ट्रा लेस दी गई है।  और अगर सिबिल स्कोर 750 पॉइंट या इससे अधिक है तो इंटरेस्ट रेट 6.70 % लगता है।

30 लाख तक की लोन राशि पर इंटरेस्ट रेट 6.80% से  7.30% तक  लिया जाता है और इसी स्लैब में अगर कस्टमर फीमेल है तो उससे 6.75% से  7.25% तक  लिया जाता है।

Loan AmtGenderMinimum Interest RateMaximum Interest Rate
30 Lakh Male 6.80% 7.30%
30 LakhFemale 6.75% 7.25%

Kotak Home Loan Interest Rate

Kotak Bank ने होम लोन इंटरेस्ट रेट को सैलरीड और सेल्फ एम्प्लॉयड की दो श्रेणी में बांटा हुआ है। कोई भी व्यक्ति जो सैलरीड है अगर कोटक बैंक से होम लोन लेता है तो उसे 6.55% से  7.00% तक का इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है और अगर कस्टमर सेल्फ एम्प्लॉयड है तो उसे 6.60% से  7.10% तक का इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है।

OccupationMinimum Interest RateMaximum Interest Rate
Salaried 6.55% 7.00%
Self-employed 6.60% 7.10%

Home Loan Interest Rate all Banks Table

Bank NameMinimum Interest RateMaximum Interest Rate
SBI6.70%6.90%
ICICI  Bank6.70%7.55%
Bank of Baroda6.50%7.85%
PNB6.99%  8.55%
Axis Bank6.75%7.20%
LIC Home Loan6.75% 7.45%
HDFC6.75%7.65%
Kotak6.55%7.10%
IDBI home loan7.45%8.05%
Indian Bank6.50%8.00%
Canara Bank6.90%8.90%
Karnataka Bank7.50%8.85%
Spread the love