35% सब्सिडी मिल रही है PMEGP लोन योजना में

प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना में सरकार लोन दे रही है और 35% सब्सिडी भी । ये तो निश्चित है कि कुछ ही लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी होगी। और कुछ लोग तो इस योजना को नजरअंदाज भी कर देते होंगे ये सोचकर कि ये तो बड़े लोगो के लिए है या उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले से ही फैक्ट्रियां लगा रखी है । लेकिन ये मिथ्या है जो कि असलियत से कहीं दूर है । हमारे देश में सरकार जिन लोगों के लिए योजना लेकर आती है उन्हीं लोगों को इस योजना से डर लगता है और वो उस योजना का लाभ नहीं ले पाते ।

PMEGP योजना का लाभ कैसे ले

सबसे पहले तो ये धारणा अपने दिमाग से निकाल दे कि ये योजना अमीरों के लिए है या उन लोगों के लिए है जिन्होंने पहले से कोई फैक्ट्री लगा रखी है। क्योंकि ये धारणा बिल्कुल गलत है । सरकार इस योजना के तहत केवल उन लोगों के लिए ही लोन देती है जो नया काम शुरू करना चाहते हैं न कि उनको जिन्होंने पहले से काम शुरू कर रखा है। इस योजना में आप एक लाख से एक करोड़ तक का लोन ले सकते हैं। हमने एक पोर्टल तैयार किया है जिस पर आप अपनी डिटेल भर कर भेज दे , हमारी टीम आपसे कॉन्टैक्ट करेगी और आपको डॉक्यूमेंट तैयार करने से लेकर idea तक देने में मदद करेगी। हमारे पोर्टल emudraloan पर विजिट करें और डिटेल्स भेजे।

PMEGP योजना के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

PMEGP योजना के लिए कोई भी 18 साल से ऊपर भारत का नागरिक अप्लाई कर सकता है। इस योजना के लिए अनपढ़ लोग भी अप्लाई कर सकते है लेकिन अनपढ़ लोगों को केवल 5 लाख तक का लोन ही मिल सकता है । अगर कैंडिडेट 8वीं पास है तो वो 20 लाख तक का लोन ले सकता है । इस योजना में एक लाख से एक करोड़ तक का लोन ले सकते हैं । आरक्षित वर्ग के लोगो को मार्जिन मनी 5% लगाना होता है और अनारक्षित वर्ग के लोगो को मार्जिन मनी 10% लगाना होता है । इस स्कीम के तहत आरक्षित वर्ग के लोग 95% तक का लोन सरकार से ले सकते हैं और अनारक्षित वर्क के लोग 90% तक का लोन सरकार से ले सकते हैं। अधिक जानकारी के हमारे पोर्टल पर विजिट करें।

PMEGP लोन लेकर कौन से बिजनेस शुरू कर सकते हैं

कुछ लोग तो ये सोचते हैं कि यह लोन उन लोगों को ही मिल सकता है जो फैक्ट्री लगाना चाहते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है । इस योजना का नाम ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना है । आप ऐसा कोई भी रोजगार शुरू कर सकते है जिसमें आप किसी अन्य व्यक्ति को रोजगार दे रहे हो । चाहे सैलून की दुकान है जिसमें आप किसी कारीगर को रखकर रोजगार दे रहे हैं चाहे सिलाई का काम शुरू करके किसी अन्य कारीगर को काम दे रहे हैं । चाहे आप चटनी बनाने का काम, ज्यूस पैकिंग का काम, प्रोसेसिंग फूड का काम । ऐसा कोई भी आइडिया आपके पास है जिसमें आपके साथ साथ किसी अन्य व्यक्ति को भी रोजगार मिलता हो तो सरकार आपको।लोन देगी ।

PMEGP योजना के लिए रोजगार आइडिया

इस योजना के तहत अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको बैंक तभी लोन देगा जब शुरू किये जाने वाले लोन की प्रोजेक्ट फाइल स्ट्रांग होगी। या तो आपको संबंधित रोजगार का अनुभव है या कोई डिप्लोमा या सर्टिफिकेट आपके पास है। ऐसा कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते है जैसे आचार बनाने का बिजनेस, सौस बनाने का बिजनेस, पैकिंग ज्यूस, सैलून का काम, वाटर प्रोजेक्ट, LED light बनाने का बिजनेस, कपड़ा रंगने का बिजनेस, चिप्स बनाने का बिजनेस, नमकीन बनाने का बिजनेस, बर्तन बनाने का बिजनेस, ऐसे हजारों बिजनेस हैं जिन्हें आप ये लोन लेकर शुरू कर सकते हैं

Spread the love

Leave a Comment